चाईबासा: टोंटो गांव में चलती मोटरसाइकिल से गिरने से पीछे बैठे 18 वर्षीय युवक की हुई मौत
टोंटो में मोटरसाइकिल से गिरने से ऊदलकम निवासी 18 वर्षीय युवक प्रधान सिकु की जमशेदपुर एमजीएम ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई है । घटना में टोंटो गांव से तीन युवक अपने गांव ऊदल कम आ रहे थे । टोंटो चौक में चलते वाहन से पीछे बैठा प्रधान सिकु गिर गया । उसके सर पर चोट लगी थी । उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसकी खराब हालत को देखते हुए जल्दबाजी में सरकारी एंबुलेंस से एमजीएम रेफर किया गया । रास्ते में उसकी मौत हो गई ।