चाईबासा: बाल मंडली अखाड़ा की बैठक में 75 वर्ष पूरे होने पर हिरक जयंती समारोह उल्लास पूर्वक मनाने का निर्णय
संरक्षक राजकुमार रजक की अध्यक्षता में बाल मंडली की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में हीरक जयंती समारोह में पांच झांकी निकालने का निर्णय लिया गया । ज्ञातव्य है कि बाल मंडली रामनवमी पूजा समिति की स्थापना 1949 ई की गई थी । राजकुमार रजक ने कहा हम सभी लोगों को अवसर मिला है कि अपने पूर्वजों के द्वारा निर्माण किए गए अखाड़े को 75 वीं वर्ष गांठ को अनुशासन और उल्लास के साथ मनाए । बैठक का संचालन अनंत लाल विश्वकर्मा ने किया ।