➡️ सिजई में 75 कन्याओं का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बने साक्षी, नवदंपतियों को 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा
*सागर, 21 नवंबर 2026*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिजई में अखंड परम धाम द्वारा आयोजित 75 सर्वजातीय कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह समय की आवश्यकता और समाज की जिम्मेदारी है। इससे अनावश्यक खर्च पर रोक लगती है, भेदभाव मिटता है और भाईचारा मजबूत होता है।
उन्होंने स्वामी परमानंद गोधाम गोशाला में हॉल निर्माण की घोषणा की। साथ ही कहा कि प्राकृतिक खेती और गाय पालन करने वाले किसानों को 1 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। दो वर्षों में मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य है।
समारोह में साध्वी ऋतम्भरा जी, महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज सहित संतगण, मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायकगण, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, एसपी श्री रजत सकलेचा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #sagar #SamuhikVivah #MohanYadav #Sijai KanyaVivah
Sagar, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026