सिरसागंज: अरांव थाना पुलिस ने गाँव बनवारा मार्ग से 18 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अरांव थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 18 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राधेश्याम पुत्र बांकेलाल, निवासी ग्राम स्योंढा, थाना जसराना, फिरोजाबाद के रूप में हुई है।