गरोठ: अंजनी नदी के नव रूप का भव्य उत्सव, महाआरती में उमड़ा जनसैलाब
गरोठ। नगर परिषद के विशेष अभियान के तहत 44 दिनों की मेहनत से अंजनी नदी घाट का सौंदर्यीकरण और सफाई कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती की तर्ज पर हुए इस कार्यक्रम में दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा और वातावरण धार्मिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा।