हलसी: खुरियारी में सड़क पर मवेशी के मल-मूत्र से आवागमन में परेशानी, स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक ने ली जानकारी
हलसी प्रखंड के खुरियारी गांव वार्ड संख्या 10 से 11 एवं 12 में सड़क पर मवेशी के मल-मूत्र से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. बुधवार अपराह्न 12:30 बजे स्वच्छता के प्रखंड समन्वय कर रागिनी कुमारी ने यहां पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. बारिश के दिनों में सड़क पर गोबर रहने से गंदगी फैल रही है. गंदगी से बीमारी फैलने का भी खतरा है.