तिजारा: विनोद माजरा फिर चुने गए शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष, तिजारा में कार्यकारिणी के चुनाव हुए संपन्न
Tijara, Alwar | Jun 10, 2026 राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला खैरथल तिजारा की जिला कार्यकारिणी के चुनाव बुधवार शाम 5:00 बजे सैनी उच्च माध्यमिक विद्यालय तिजारा में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस दौरान विनोद कुमार माजरा को दोबारा निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। अधिकांश पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। चुनाव अधिकारी सुखीराम ने सभी पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।