भानपुरा: संजालपुर के बूथ क्रमांक 94 पर 100% एसआईआर लक्ष्य पूरा
भानपुरा मंडल के ग्राम संजालपुर के बूथ क्रमांक 94 पर 100 प्रतिशत SIR कार्य पूर्ण होने पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा BLO तथा सहायक कर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तरीय अधिकारियों की मेहनत और समयबद्ध कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से बूथ पर निर्धारित सभी कार्य समय से पूर्व पूरे हो सके।