उतरौला: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उतरौला में आयोजित रोजगार अप्रेंटिस मेले में 338 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
प्लेसमेंट अधिकारी आशीष भूषण द्वारा सोमवार शाम 5:00 बजे बताया गया कि आई टी आई उतरौला में रोजगार अप्रेंटिस मेले का आयोजन सोमवार को सुबह 11 से किया गया। मेले में 1500 सीटों के सापेक्ष 338 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिन में 95 अभ्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता द्वारा रोजगार एवं उद्योग के बारे में अवगत कराया गया।