उतरौला: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान की टीम का किया निरीक्षण
बुधवार दोपहर 2 बजे मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा श्री दत्त गज क्षेत्र में पल्स पोलियों अभियान की टीम संख्याः 39 एवं 42 का निरीक्षण किया गया। टीम संख्याः 39 में श्रीमती कैलाशी देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित पायी गयी। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को घर-घर पोलियो खुराक बच्चों को पिलाने का निर्देश दिया।