बक्सर: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी से पहले कांवरियों का जनसैलाब, 'हर हर महादेव' के नारों से गूंजा बक्सर
Buxar, Buxar | Aug 3, 2025 श्रावण मास की अंतिम सोमवारी से ठीक पहले बक्सर का ऐतिहासिक रामरेखा घाट आस्था के सैलाब में डूब गया। सुबह से ही 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा। कांवरियों की भारी भीड़ रामरेखा घाट पर मां गंगा में पवित्र स्नान करने और गंगाजल भरने के लिए उमड़ पड़ी। बाढ़ के बावजूद कांवरियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।