बक्सर: जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, निचले इलाकों में घुसा पानी
Buxar, Buxar | Aug 3, 2025 जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर के जेई अंबिका सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे नदी का जलस्तर 60.26 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से मात्र 0.06 मीटर कम है। यदि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो शाम तक या उससे पहले ही गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है।