बक्सर: रेंका गांव से चार किलो गांजे के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार, एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Buxar, Buxar | Aug 3, 2025 पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद नशे के सौदागर अपने कार्यों से बाज नहीं आ रहे हैं. मादक पदार्थों की तस्करी का आए दिन नियमित खुलासा हो रहा है.उसी क्रम में सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव से चार किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. रेंका निवासी छोटक साह के घर में गांजा की खरीद-बिक्री चल रही थी.