बक्सर: ऑटो रिक्शा की छत पर तहखाना बनाकर कर रहा था शराब की तस्करी, बक्सर उत्पाद विभाग के सामने नहीं चल पाई तस्कर की चालाकी
Buxar, Buxar | Aug 3, 2025 शराब तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत बक्सर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो रिक्शा से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। यह कार्रवाई वीर कुँवर सिंह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर की गई, जहां वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बरामद हुआ।