लखीसराय: अमहरा पुलिस ने बौधी टोला से मारपीट मामले में दोनों पक्षों के चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एक किशोर भी निरुद्ध
अमहरा पुलिस ने बौधी टोला से मारपीट के एक मामले में दोनों पक्षों के कुल 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.उनके साथ एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया.जिन्हें शुक्रवार अपराह्न 2:30 बजे अमहरा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस ने एक पक्ष के नीतीश कुमार एवं छोटू कुमार को तथा दूसरे पक्ष के कैलाश मंडल एवं उसके पुत्र नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है.