उदयपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1323 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 98 लाख रुपये बताई गई है।
सायरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मगरा से कांबला जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक टोयोटा इटियोस कार और बोलेरो पिकअप को जब्त किया। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों से 66 प्लास्टिक कट्टों में डोडा चूरा बरामद हुआ।
मौके से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, फर्जी नंबर प्लेट और अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं। तस्कर अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurPolice #RajasthanNews #RajasthanPolice #DodaChura #DrugSmuggling #DrugSeized #PoliceAction #NDPSAct #DrugFreeRajasthan #CrimeNews #SairaPolice #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan
About Channel: We are a news channel based in Udaipur, Rajasthan. We show news related to all topics like social, financial, political, crime, breaking, and live content happening in Rajasthan state. Please subscribe, comment and share.
Girwa, Udaipur | Sep 10, 2026