*वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत "वित्तीय साक्षरता जागरूकता डिजिटल रथ" का शुभारंभ*
बड़वानी 21 नवंबर2026/भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन योजना पर देशव्यापी सेंचुरेसन कैम्पेन ((वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान) चलाया जा रहा है ।
उक्त कैंपेन के तहत दिनांक 21 नवंबर 26 को प्रातः 10 बजे मनी वॉइस सीएफएल सेंटर ,बड़वानी द्वारा "डिजिटल मोबाइल वेन" के रूप में "*वित्तीय साक्षरता जागरूकता डिजिटल रथ*" को * बड़वानी अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपेंद्र रावत एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री वरुण चावड़ा द्वारा श्वेत पताका फहरा कर रवाना किया गया। जो जिले के विभिन्न लगभग 25 ग्रामों में मुख्य स्थान पर आम जनता को देखने सुनने के लिए उपलब्ध रहेगी।
मोबाइल वेन में ऑडियो वीडियो के माध्यम से वित्तीय समावेशन के विभिन्न पहलुओं को आकर्षक तरीके से समझाया जायेगा। अपरिचलित खातों में केवायसी, रि केवाईसी, नामांकन की आवश्यकता, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग,साइबर फ्राड से बचाव, जैसे महत्व पूर्ण विषय पर जानकारी दी जायेगी।
अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा शुभ कामना देते हुए कहा है कि रिजर्व बैंक की इस पहल से केवाईसी के विषय में आम जन को महत्वपूर्ण लाभ होगा।अभी भी लोग केवायसी की जानकारी के अभाव में खातों के दुरुपयोग का शिकार हो रहे है। अधिक से अधिक आम जन इसका लाभ लेवें।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक प्रबंधक श्री पाटीदार, अग्रणी जिला कार्यालय स्टाफ राकेश, आरसेटी डायरेक्टर श्री संजू, प्रिय सखी महिला संघ प्रधान कार्यालय से आर के जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। सीएफएल सेंटर बड़वानी निवाली,निसरपुर का समस्त स्टाफ एवं अन्य सामान्य जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।