करछना: मदरा बाजार में सब्जी लेने गए व्यक्ति से कहा-सुनी के दौरान हुई मारपीट, पुलिस में की गई शिकायत
करछना थाना क्षेत्र के हथसरा गांव निवासी पवन कुमार पटेल पुत्र रामशरण मंगलवार रात को मदरा बाजार में सब्जी लेने गया हुआ था। इस दौरान बाजार में मौजूद गांव के ही इंद्रमणि पटेल से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गया। बुधवार दोपहर पवन कुमार पटेल ने करछना थाने पर पहुंच कर तहरीर देकर शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग किया है।