करछना: रीवा महोरी गांव से चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को किया सुपुर्द
करछना थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रविवार तथा सोमवार के मध्य रात्रि रीवा महोरी गांव से ग्रामीणों ने चोरी करने के दौरान रंगे हाथ पड़कर पुलिस को सपोर्ट कर दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए उक्त अभियुक्त होने अन्य साथियों का भी नाम जिक्र किया है। जिसे पकड़ने के लिए अब करछना पुलिस दबिश देना शुरू कर दिया है।