करछना: करछना ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार ने गिनाई उपलब्धियां
करछना ब्लॉक परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा सुरक्षा व सुशासन नीति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि करछना विधायक पियूष रंजन निषाद, विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि करछना कमलेश कुमार द्विवेदी रहे। जिनके द्वारा सरकार की उपलब्धियां को गिनाया गया।