करछना: करेहा गांव में दबंगों ने दिव्यांग दंपति के घर में आग लगाई, 7 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल गिराई, पीड़ित ने की पुलिस में शिकायत
करछना क्षेत्र के करेहा गांव निवासी लल्लू राम पुत्र राम सुमेर व उनकी पत्नी मीरा देवी दोनों आंखों से दिव्यांग हैं। आरोप है उनकी जमीन कब्जाने की नीयत से पड़ोस के दबंगों द्वारा रविवार तथा सोमवार के मध्य रात्रि घर में आग लगा दी गई। विरोध करने पर 7 फीट ऊंची बाउंड्री बाल को भी गिरा दिया गया। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस से किया शिकायत। शाम 6:30 बजे वीडियो आया सामने।