करछना: देवरी कला गांव के सामने अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से तीन ई-रिक्शा सवार घायल
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर बुधवार शाम चार बजे करीब मार्ग से गुजरते समय अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शा पर सवार चित्रकूट जनपद के रहने वाले हीरामणि, राकेश कुमार तथा विमला देवी घायल हो गए। जिसे उपस्थित लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में भेज दिया। शाम 6 बजे वीडियो आया सामने।