करछना: बडगोहना कला गांव में छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने नगदी सहित लाखों का आभूषण किया चोरी, पुलिस से की गई शिकायत
कौंधियारा थाना क्षेत्र के बडगोहना कला गांव निवासी अभय राज सिंह उर्फ रामकरण सिंह के यहा मंगलवार शाम को घर के सभी सदस्य खेत में गए थे इस दौरान चोरों ने छत के रास्ते से घर में घुस गए। जहां अलमारी में रखा 4: 50 लाख रुपए तथा 9 लाख रुपए तक के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए। मंगलवार को पीड़ित ने आशंका जताते हुए नाम जद तहरीर देकर शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।