सहजनवा: सहजनवा थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित पशु तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सहजनवा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अनीस उर्फ वसीम श्रावस्ती जनपद के बंजारनपुरवा का रहने वाला है। वह थाना हरदत्त नगर गिरण्ट क्षेत्र के दा महरू मुर्तिहा का निवासी है। अभियुक्त अनीश उर्फ़ वसीम को सहजनवा पुलिस ने रविवार की शाम 5:00 बजे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।