पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में अखिलेश प्रसाद सिंह ने नीतीश कुमार को 'बेचारा' कहा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदाकत आश्रम में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेचारा कहा है। स्मार्ट मीटर को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर अडानी का है और जब भारत सरकार ही उन्हें बचा रही है तो बेचारे नीतीश कुमार क्या करेंगे।