Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

MAITHILI THAKUR TAKES OATH AS MEMBER OF LEGISLATIVE ASSEMBLY ! #maithili

Badgaon, Udaipur | Dec 2, 2025

MORE NEWS

Lakecity Knowledge
कर्नाटक की Kolar Gold Fields (KGF) कभी भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण खनन क्षेत्र हुआ करता था।
सन् 1880 में अंग्रेजों द्वारा विकसित इस खदान से लगभग 120 वर्षों तक बड़े पैमाने पर सोना निकाला गया।
बताया जाता है कि यहाँ से करीब 900 टन सोने का उत्पादन हुआ। यह खदान अपनी लगभग 3 किलोमीटर गहराई के लिए प्रसिद्ध थी और लंबे समय तक एशिया की सबसे गहरी स्वर्ण खदानों में गिनी जाती रही।
आर्थिक कारणों और बढ़ती लागत के चलते वर्ष 2001 में इसका संचालन बंद कर दिया गया। आज भी KGF भारत के औद्योगिक और स्वर्ण खनन इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है।
Lakecity Knowledge | जानिए भारत के गौरवशाली इतिहास की रोचक बातें। #KGF #KolarGoldFields #GoldMine #LakecityKnowledge #IndiaHistory #KnowledgeFacts

Lakecity Knowledge कर्नाटक की Kolar Gold Fields (KGF) कभी भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण खनन क्षेत्र हुआ करता था। सन् 1880 में अंग्रेजों द्वारा विकसित इस खदान से लगभग 120 वर्षों तक बड़े पैमाने पर सोना निकाला गया। बताया जाता है कि यहाँ से करीब 900 टन सोने का उत्पादन हुआ। यह खदान अपनी लगभग 3 किलोमीटर गहराई के लिए प्रसिद्ध थी और लंबे समय तक एशिया की सबसे गहरी स्वर्ण खदानों में गिनी जाती रही। आर्थिक कारणों और बढ़ती लागत के चलते वर्ष 2001 में इसका संचालन बंद कर दिया गया। आज भी KGF भारत के औद्योगिक और स्वर्ण खनन इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है। Lakecity Knowledge | जानिए भारत के गौरवशाली इतिहास की रोचक बातें। #KGF #KolarGoldFields #GoldMine #LakecityKnowledge #IndiaHistory #KnowledgeFacts

Badgaon, Udaipur | Jun 9, 2026

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक संपन्न

सलूंबर, 08 जून। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सलूंबर जिले से जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी., अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सपेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चंद्र पाटीदार, आयुष विभाग से डॉ. जितेन्द्र जोशी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 21 जून को प्रातः 6 बजे से सभी जिलों में योग दिवस कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ सुनिश्चित किया जाए तथा समय पर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सभी जिलों से आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।
जिला कलेक्टर श्री मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योग दिवस कार्यक्रम की व्यापक एवं प्रभावी तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में आगामी NEET UG परीक्षा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश प्रदान किए गए।
अंत में अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक संपन्न सलूंबर, 08 जून। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सलूंबर जिले से जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी., अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सपेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश चंद्र पाटीदार, आयुष विभाग से डॉ. जितेन्द्र जोशी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 21 जून को प्रातः 6 बजे से सभी जिलों में योग दिवस कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ सुनिश्चित किया जाए तथा समय पर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सभी जिलों से आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। जिला कलेक्टर श्री मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योग दिवस कार्यक्रम की व्यापक एवं प्रभावी तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी NEET UG परीक्षा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश प्रदान किए गए। अंत में अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Badgaon, Udaipur | Jun 9, 2026

*यातायात नियमों की  पालना हेतु विशेष अभियान* 
*नियम विरुद्ध वाहनों पर होगी कार्रवाई* 

चित्तौड़गढ़, 08 जून 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  जिला पुलिस द्वारा  विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, प्रेशर/एयर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित कर संचालित किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

            जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले भर में 01 जून से 30 जून 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम,  एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम,  के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत निम्न प्रकार के उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी:—
1. वाहनों की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन (Illegal Alteration)।
2. अनाधिकृत लाल बत्ती, नीली बत्ती, फ्लेशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर का उपयोग।
3. प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का प्रयोग।
4. वाहन के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाना।
5. वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह, पदनाम अथवा लेखन प्रदर्शित करना।
6. नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह का उपयोग तथा एचएसआरपी (HSRP) मानकों का उल्लंघन।
                     पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। अभियान के दौरान उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
         चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील करती है।

*यातायात नियमों की पालना हेतु विशेष अभियान* *नियम विरुद्ध वाहनों पर होगी कार्रवाई* चित्तौड़गढ़, 08 जून 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, प्रेशर/एयर हॉर्न, काली फिल्म, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित कर संचालित किए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान के निर्देशानुसार जिले भर में 01 जून से 30 जून 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम, एवं केन्द्रीय मोटरयान नियम, के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत निम्न प्रकार के उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी:— 1. वाहनों की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन (Illegal Alteration)। 2. अनाधिकृत लाल बत्ती, नीली बत्ती, फ्लेशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर का उपयोग। 3. प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का प्रयोग। 4. वाहन के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाना। 5. वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह, पदनाम अथवा लेखन प्रदर्शित करना। 6. नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह का उपयोग तथा एचएसआरपी (HSRP) मानकों का उल्लंघन। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। अभियान के दौरान उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चित्तौड़गढ़ पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील करती है।

Badgaon, Udaipur | Jun 8, 2026