राप्रावि कल्लादह का विंध्येश चतुर्वेदी व्याख्याता डाइट करौली ने किया आकस्मिक निरीक्षण
करौली नगर परिषद के वार्ड नं 48 में स्थित राप्रावि कल्लादह का विंध्येश चतुर्वेदी व्याख्याता डाइट करौली ने निरीक्षण किया,संस्था प्रधान गंगाराम प्रजापत ने बताया कि विंध्येश चतुर्वेदी ने विद्यालय का अवलोकन करते हुए बिजली,पानी,शौचालय,पेयजल सुविधा ,भवन स्थिति आदि भौतिक संसाधनों की जानकारी ली एवं कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर जांचा,पठन कौशल और पुत्कालय से स्वाध्याय हेतु जारी पुस्तकों की जानकारी ली,क्षेत्र की विषम भौगोलिक स्थिति नदी,नाले,पहाड़ी, बांस की खेती देखी और एसएमसी अध्यक्ष हीरालाल माली ,अभिभावकों से विद्यालय में नामांकन वृद्धि तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा ठहराव पर चर्चा (समीक्षा )करते हुए विद्यालय की शैक्षिक स्थिति पर संतोष जताया