ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन
बोलेरो और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े
जालौन। उरई में झांसी रोड स्थित झांसी पुल पर बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए।
हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
वहीं बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बोलेरो के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई।
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित झांसी रोड के झांसी पुल का मामला।
Jalaun, Jalaun | Nov 26, 2026