🔴 ब्रेकिंग जालौन
### कालपी की बेटी नित्या मेहरोत्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जालौन का मान, नेपाल में जीता गोल्ड मेडल
इंडो-नेपाल यूथ योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीतने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
कालपी (जालौन)। जनपद जालौन के कालपी नगर की बेटी नित्या मेहरोत्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल यूथ योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
नित्या की इस उपलब्धि से कालपी क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद क्षेत्रीय लोग और शुभचिंतक उनके परिवार को लगातार बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि नित्या ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से जालौन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
कालपी की इस होनहार बेटी की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नित्या ने साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
इस उपलब्धि को लेकर नित्या मेहरोत्रा ने भी अपनी खुशी साझा की।
बाइट – नित्या मेहरोत्रा, स्वर्ण पदक विजेता
Jalaun, Jalaun | Nov 26, 2026