बांसगांव: कौड़ीराम इलाके के एक गाँव में नवजात को लोक-लाज के डर से झाड़ियों में फेंका गया, नवजात की मौत का सच आया सामने
गोरखपुर में कौड़ीराम इलाके के एक गाँव में नवजात की मौत का सच सामने आ गया है। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर गांव के ही 12वीं के छात्र के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि छात्र ने किशोरी के साथ अवैध संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। बच्ची के जन्म के बाद, सामाजिक बदनामी के डर से किशोरी ने नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया था।