कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस एजेंडा के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित
--
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चंदेरी श्री मनीष धनगर की अध्यक्षता में हैंडलूम पार्क चंदेरी में खंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री मनीष धनगर द्वारा विभागवार समीक्षा करते हुए कहा गया कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचाने हेतु सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में शौचालय, मध्यान्ह भोजन, डाइस कोड एवं प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या संबंधी जानकारी ली गई। आवश्यक सुधार हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में निर्देश दिए गए कि जिन हितग्राहियों की समग्र आईडी नहीं बनी है, उनकी समग्र आईडी महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पंचायत विभाग के समन्वय से शीघ्र बनाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। चिकित्सा अधिकारी को गर्भवती महिलाओ की सूची महिला एवं बाल विकास को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया एवं एक्स-रे सेवाओं का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। पल्स पोलियों अभियान 28 जून से प्रारंभ हो रहा है के प्रचार प्रसार हेतु निर्देश दिए गए एवं कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न छूटे। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सीडीपीओ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र की सेक्टरवार जानकारी आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। साथ ही सेम एवं मेम बच्चों की जानकारी, आंगनवाड़ी केंद्रों के अन्य भवन में शिफ्टिंग की समीक्षा की गई । पीएचई विभाग से दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए आंगनवाड़ी, स्कूल के पास नल/ट्यूबवेल के स्त्रोत का पीएचक्यू माप करने निर्देशित किया गया । पशु चिकित्सा विभाग को पशु लॉन ज्यादा से ज्यादा संख्या में कराने हेतु निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के छात्र/छात्राओं की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए एवं समस्त विद्यालयों की समीक्षा हेतु बीईओ/बीआरसी को निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायत विभाग से समन्वय कर स्कूल बिल्डिंग का प्रमाणीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिए।
#ashoknagar