सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि की अंतरित
--
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरूवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से माह मई 2026 की पेंशन राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले के 24878 हितग्राहियों को 01 करोड़ 49 लाख 22 हजार रूपये की पेंशन राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गो के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन,दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण की व्यवस्था से हितग्राहियों को सीधे उनके खातों में लाभ मिल रहा है।
जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण श्री राजेन्द्र प्रजापति सहित हितग्राही उपस्थित थे।
#AshokNagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026