प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार, 4 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में विशाल विरोध मार्च निकाला। शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस भवन से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा।