वोट चोरी का आरोप, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सहित दिग्गत कांग्रेसी नेताओं सड़क पर उतरे
कांकेर - देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दल प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त कर रहे है. आज छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में भी चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शहर के पूराने बस स्टैंड में पहले सभा को संबोधित किया. सम्बोधन के दौरान कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा. जिसके उपरांत पुराने बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक नारे बाजी कड़ते हुए पैदल मार्च निकाला. मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश प्रभारी ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग प्रमुख के द्वारा लोकतंत्र का हनन करने की कोशिश की जा रही है.
#congress #chhattisgarh #votchor #ganeshkunar #reelsinstagram
Kanker, Kanker | Oct 8, 2026