सेवा संकल्प अभियान सेवा की कहानी
☀️ सूरज की रोशनी से रोशन घर, बिजली बिल में बचत का नया अनुभव!
जिले के ग्राम किरगापाटी निवासी श्री विष्णु राम हिड़को ने फरवरी 2026 में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनके घर का बिजली बिल करीब ₹300 से ₹500 प्रतिमाह आता था। अब पिछले कुछ महीनों से उनका बिजली बिल शून्य होने के साथ-साथ माइनस में भी दर्ज हो रहा है, यानी सोलर से उत्पादित अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जाने के कारण उनके बिजली खाते में क्रेडिट दर्ज हो रहा है।
योजना के तहत श्री हिड़को को कुल ₹1.08 लाख की सब्सिडी मिली, जिसमें ₹78 हजार केंद्र शासन और ₹30 हजार राज्य शासन की ओर से प्रदान किए गए।
पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत मिलने और सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए श्री विष्णु राम हिड़को ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
स्वच्छ ऊर्जा • बिजली में बचत •आत्मनिर्भर परिवार
3 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 8, 2026