सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम मांडाभर्री में आयोजित सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर में ग्राम साल्हेटोला निवासी श्रीमती हेमलता साहू ने विधायक श्री आशाराम नेताम एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार को बताया कि उन्होंने फरवरी 2026 में पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनका बिजली बिल प्रतिमाह लगभग ₹1,000 से ₹1,600 तक आता था, लेकिन सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू करने के बाद उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।
3 किलोवाट के सोलर संयंत्र के लिए उन्हें केंद्र सरकार से ₹78,000 तथा छत्तीसगढ़ सरकार से ₹30,000 की सब्सिडी, यानी कुल ₹1.08 लाख की सहायता मिली।
श्रीमती हेमलता साहू ने बताया कि योजना से उन्हें बिजली खर्च में बड़ी राहत मिली है और अब उनका परिवार सौर ऊर्जा के माध्यम से अपनी बिजली जरूरतें पूरी कर रहा है।
सूरज की रोशनी से ऊर्जा, योजना से बचत और परिवार को आर्थिक राहत।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संक
2 views | Kanker, Chhattisgarh | Oct 7, 2026