पटना ग्रामीण: RLJP कार्यालय खाली करने के मामले में नियम अनुसार कार्रवाई की गई: भवन निर्माण मंत्री
पशुपति कुमार पारस की पार्टी RLJP का पटना एयरपोर्ट के पास स्थित पार्टी कार्यालय को खाली कराये जाने के मामले में भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रतिक्रिया दी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद हॉल में दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार कार्रवाई की गई है।