पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 38 नए राजमार्ग गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क सुरक्षा और निर्बाध यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बुधवार सुबह 11:00 बजे 38 नए राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण किया। उन्होंने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और वाहनों के कार्य प्रणाली का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली।ये गश्ती वाहन इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के डायल-112 से जुड़ी हैं।