पटना ग्रामीण: राजभवन के पास DGP आलोक राज ने की अपील, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर पुलिस को करें सूचित
बिहार के डीजीपी आलोक राज ने बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सीसीटीवी के माध्यम से भी उपद्रवियों पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु कहीं नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।