पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री लेसी सिंह के आवास पहुंचकर हाथ में फ्रैक्चर को लेकर जाना हाल-चाल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से निकलकर बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह के आवास पहुंचे। पूर्णिया में एक कार्यक्रम के दौरान सीढ़ी से फिसलने से मंत्री लेसी सिंह चोटिल हो गई थी और उनका हाथ फैक्चर हो गया। जिसके बाद उनका इलाज पूर्णिया में चला और उसके बाद फिर पटना के मेदांता में भी उनका इलाज कराया गया।