पटना ग्रामीण: पटना यूनिवर्सिटी के पास मेट्रो टनल हादसा मामले में मृतक का शव परिजनों को नहीं सौंपा गया, सड़क पर दिया धरना
पटना यूनिवर्सिटी के पास मेट्रो टनल हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए।बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे उड़ीसा से आए मृतक के परिजन बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि अब तक उन्हें मृतक के शव को नहीं सौंपा गया है। परिजनों का कहना है कि मृतक के शव को लेने के लिए उन्हें कॉल करके बुलाया गया, लेकिन उन्हें अब तक शव नहीं सौंपा गया है।