पटना ग्रामीण: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
महापर्व छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ घाटों पर सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का प्रबंध सुनिश्चित कर रहा है। बुधवार को भी दोपहर 1 बजे पटना डीएम और पटना एसएसपी ने राजधानी विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी जारी किए।