इंदौर आबकारी विभाग की दोहरी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो वाहन जब्त; दो तस्करों पर केस दर्ज
इंदौर में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश, सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व में 27 जून को वृत्त बम्बई बाजार प्रभारी उप निरीक्षक मीरा सिंह ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध शराब के परिवहन का भंडाफोड़ किया।पलसीकर मेन रोड पर एक्टिवा से 24 बोतल किंगफिशर अल्ट्रा बीयर (15.6 बल्क लीटर) और हाथीपाला पुल क्षेत्र में टीवीएस जुपिटर से रॉयल स्टैग, बैगपाइपर, सिग्नेचर व मैजिक मोमेंट ऑरेंज ब्रांड की 11 बोतल (8.25 बल्क लीटर) विदेशी मदिरा जब्त की गई। दोनों वाहनों सहित कुल जब्ती का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1.66 लाख रुपये है।दोनों मामलों में आरोपियों राजेश हरिचरण चौरसिया और हेम
Unchahara, Satna | Jun 27, 2026