भोगांव: कस्बा आलीपुर खेड़ा के मिलिकिया चौराहे पर कारागार व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नुक्कड़ सभा को किया संबोधित
मिलिकिया चौराहा पर प्रजापति समाज की नुक्कड़ सभा में कारागार व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सभा को सम्बोधित किया।नुक्कड़ सभा मे धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज जो अपने सर्वोच्च शिखर पर है।उसमें कार्यकर्ता सहित आप सभी प्रबुद्धजनों का विशेष योगदान है।उन्होंने सभी से भाजपा में वोट देने की अपील की है।