मैनपुरी: रॉयल पैलेस गार्डन में खटीक समाज का महासम्मेलन हुआ आयोजित, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह रहे मौजूद
शुक्रवार को शहर के रॉयल पैलेस गार्डन में खटीक समाज का महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहे जहां उनका खटीक समाज के लोगों की ओर से गर्म जोशी के साथ स्वागत सम्मान किया गया। वहीं कैबिनेट मंत्री की ओर से खटीक समाज को संबोधित करने का काम किया गया।