भोगांव: छाछा हाइवे पर स्कूल बस व कंटेनर में भिड़ंत के बाद स्कूल प्रबंधक से अभिभावकों की हुई नोक झोंक, मौके से भागे प्रबंधक
छाछा हाइवे पर स्कूल बस एक्सीडेंट के बाद कई बच्चे घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे बालाजी ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक सुरेशचंद्र दुबे से जब अभिभावकों ने बच्चों की जानकारी चाही तो वह भड़क गए।और एक अभिभावक को थप्पड़ मारने की बात कहने लगे।जिसके बाद वहां मौजूद अन्य अभिभावक उग्र हो गए और प्रबंधक से नोकझोंक होने लगी।CO भोगांव ने मौके पर स्थिति को संभाला। प्रबंधक भाग निकले।