भोगांव: बेवर क्षेत्र के ग्राम नगला रंजे मटेना में घर के बाहर झाड़ू लगा रही 11वर्षीय किशोरी को सांप ने काटा, किशोरी की हुई मौत
नगला रंजे मटेना निवासी रिंटु यादव की 11 वर्षीय पुत्री अनूपा आज सुबह लगभग 5 बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहा थी। तभी एक काले नाग ने उसको काट लिया। जिसे आनन फानन में बेवर सीएचसी ले जाया गया।लेकिन सीएचसी पर कोई उपचार न मिल पाने के कारण किशनी ले जाते समय कुसमरा के पास उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने सांप को मार डाला।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।