भोगांव: भोगांव छाछा हाइवे तिराहे पर कंटेनर से टकराई स्कूल बस, चार बच्चे घायल, मचा कोहराम, घटना स्थल को ओर दौड़े अभिभावक
छाछा हाइवे तिराहे पर सुबह लगभग 6: 40 बजे बाला जी ग्लोबल एकेडमी स्कूल की 11 नंबर बस अलीपुर खेड़ा की ओर से बच्चो को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही हाइवे पर पहुंची पीछे से आ रहे कंटेनर संख्या RJ 14 GG 4602 ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस में पीछे बैठे चार बच्चे घायल हो गए। बस में लगभग 50 बच्चे बैठे हुए थे। घटना के बाद हड़कंप मचा गया।