लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में पांच जगह छापेमारी कर तीन शराब तस्करों और पांच शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा सोमवार अपराह्न 4:02 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में पांच जगहों छापेमारी कर 3 शराब तस्कर एवं 5 शराबी को गिरफ्तार किया गया. कजरा, लखीसराय स्टेशन एवं अमहरा थाना क्षेत्र में भेनौरा से शराब तस्कर गिरफ्तार हुए. वही भेनौरा से 1, अमहरा थाना क्षेत्र में झाखर से 1 तथा बड़हिया से 3 व्यक्ति नशा सेवन में गिरफ्तार हुए.