चित्तौड़गढ़। शहर के बोकड़िया पेट्रोल पंप पर बुधवार रात 11 बजे स्कूटी में पेट्रोल भरवाने पहुंचे करजाली निवासी युवक पर दो युवकों ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। पीड़ित के अनुसार बाथरूम से लौटने पर बाइक सवार आरोपियों ने पैसे मांगे। मना करने पर भड़के युवक धारदार हथियार लेकर दौड़े लेकिन वो बच गया।